हुसैनगंज: भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में तीन घायल, दस के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली मौजे गांव में 18 अप्रैल की दोपहर में विवादित भूमि पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान केदार प्रसाद रस्तोगी, स्वामी नाथ रस्तोगी एवं पुत्र बंटी कुमार शामिल हैं। इस मामले में केदार प्रसाद रस्तोगी के बयान पर 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। आवेदन में केदार प्रसाद रस्तोगी ने आरोप लगाया है कि मेरे11 धुर जमीन पर सरस्वती कुंवर से मुकदमा चल रहा है।

‘न्यायालय द्वारा इस भूमि पर दोनों पक्षों को किसी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दिया गया है। इसी बीच 18 अप्रैल को सरस्वती कुंवर अपने स्वजनों के साथ मिलकर उक्त भूमि पर पक्का निर्माण कराने लगी। जब मैंने विरोध किया तो चुन्नू साह, रामबाबु साह, पिंटू साह, श्याम बाबू साह, रीना देवी, सीमा देवी,रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती कुंवर एवं तारा देवी ने एकजुट होकर लाठी, डंडा, राड-ईंट प्रहार कर मेरे साथ मारपीट करने लगे। जब मुझे बचाने मेरे भाई स्वामीनाथ रस्तोगी एवं पुत्र बंटी कुमार आया तो उक्त लोगों ने उन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024