भगवानपुर हाट: उच्च न्यायालय के आदेश पर सीओ ने सड़क को कराया अतिक्रमण मुक्त

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट उच्च न्यायालय पटना में दायर सीडब्ल्यूजेसी के आधार पर प्राप्त निर्देश के आलोक में सीओ रणधीर कुमार ने सोमवार को प्रखंड के महना गांव में जेसीबी के माध्यम से सड़क से अतिक्रमण हटाया। सीओ ने बताया कि करीब एक कट्ठा सरकारी भूमि पर बने रास्ते को तीन लोगों द्वारा दालान, बेढ़ी, नाद रख कर अतिक्रमण कर लिया गया था।

इस पर महना निवासी राजू राय द्वारा उच्च न्यायालय में सीडब्ल्यूजेसी दायर कर अतिक्रमित भूमि को खाली कराने की गुहार लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारी मंगल राय, धूपलाल राय तथा राम कृपाल राय द्वारा प्रशासन के इस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न किया गया। इस दौरान बसंतपुर एवं भगवानपुर थाने की पुलिस का सहयोग लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमित भूमि को पूरी तरह से मुक्त करा दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026