दारौंदा: 35 युवाओं को मिला आफर नियुक्ति पत्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के कमला चौक मड़सरा के समीप सोमवार को जीविका केंद्र पृथ्वी जीविका संकुल संघ परिसर में जीफोरएस कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड के लिए भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप बीपीएम अमित प्रितम की देखरेख में किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों के करीब दो सौ से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इसमें उनकी शारीरिक दक्षता जैसे ऊंचाई, बजन, छाती इत्यादि की जांच की गई। जांच के बाद 35 युवाओं का चयन किया गया तथा उन्हें आफर नियुक्ति पत्र दिया गया।

जीफोरएस भर्ती कैंप के अधिकारी जी के चौधरी ने बताया कि जीफोरएस में भारी संख्या में लोगों की आवश्यकता है, इसके लिए जीविका के माध्यम से सिवान जिले में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को 14 हजार से 28 हजार के बीच वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति हुए युवाओं को हैदराबाद एवं गुड़गांव में नौकरी दी जाएगी, फिलहाल इन्हें 12 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर जीविका किशोर कुमार, गोल्डी कुमारी, रिंकू कुमारी, अमरजीत कुमार, राकेश कुमार, रीता कुमारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026