परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाने की टीम ने मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के मराछी गांव से दो बाइक व 51 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा व्यक्ति बाइक छोड़ फरार हो गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी गुप्त सूचना मिली कि दो बाइक से शराब तस्कर शराब लेकर कहीं जा रहे हैं।
उन्होंने बाइक सवार दोतस्करों को मराछी गांव में रोकने के लिए इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों तस्कर भागने लगे। पुलिस पीछा कर एक तस्कर गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा बाइक छोड़ भागने में सफल रहा। इस दौरान मौके से 51 लीटर शराब तथा दो बाइक जब्त कर थाना लाई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बसंतपुर निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है जबकि फरार तस्कर की पहचान मराछी निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। गोलू कुमार को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…