सिवान में 200 छात्रों को गोद लेकर पढ़ाएगा उम्मीद ट्रस्ट

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में गुरुवार को उम्मीद एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय का उद्धाटन चेयरमैन नवाज शरीफ ने किया। इस दौरान उन्होंंने सिवान के 200 छात्र व छात्रा को गोद लेकर पढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सिवान के 200 छात्र व छात्राओं केवल रहने खाने और परीक्षा शुल्क के खर्च पर हायर एजुकेशन ले सकते हैं। 200 छात्रों के कालेज फीस की पूरी जिम्मेदारी उम्मीद ट्रस्ट की होगी।

उन्होंने कहा कि छात्र जो भी कोर्स करना चाहते हैं, बिहार-झारखंड को छोड़कर जिस भी राज्य से पढ़ना चाहते हैं। एसोसिएट ओमकार ने कहा कि उम्मीद ट्रस्ट देश हित में अच्छा काम कर रहा है। यह सिवान के लिए ऐतिहासिक छण है। जो भी छात्र व छात्रा ट्रस्ट की योजना शिक्षित भारत-विकसित भारत का लाभ लेना चाहते हैं वे ट्रस्ट कार्यालय से फार्म प्राप्त कर भर सकते हैं। इस मौके पर ट्रस्ट के एसोसिएट मैनेजर समर तनवीर, कोआर्डिनेटर मैनेजर फजल इमरान, मार्केटिंग टीम के अरमान खान, सिवान एसोसिएट ओमकार सहित जिले के कई अतिथि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026