परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाने की टीम ने गुरुवार की शाम बनकट गांव में छापेमारी कर 195 लीटर शराब बरामद की। साथ ही शराब तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जबकि दूसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने सफल रहा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बनकट गांव में अर्जुन राय के घर शराब बिक्री की सूचना पर प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर रवि कुमार को पुलिस बल के साथ भेजा गया।
जब पुलिस पहुूंची तो अर्जुन राय पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस मौके पर अर्जुन राय के पुत्र संटू राय को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान 8 पीएम फ्रूटी 180 एमएल का 748 बोतल और मैक डेवल का 180 एमएल का 336 बोतल कुल 195 लीटर शराब बरामद किया गया। इस मामले में शराब तस्कर अर्जुन राय एवं उसके पुत्र संटू राय के विरुद्ध प्राथमिकी कर संटू राय को जेल भेज दिया गया। वहीं अर्जुन राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…