परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी-मैरवा मुख्य पथ स्थित भठही गांव के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के देवरिया के लार थाना क्षेत्र के नंदौली निवासी नथुनी प्रसाद के पुत्र मनोज प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नंदौली निवासी मनोज प्रसाद गुरुवार की रात अपनी बाइक से कहीं जा रहा था तभी गुठनी- मैरवा मुख्य मार्ग स्थित भठही गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल काे इलाज के लिए मैरवा के रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल की स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सिवान जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन मैरवा अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष राणधीर कुमार ने बताया कि मृतक का शव उसके स्वजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के स्वजन द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…