Categories: जिला

भगवानपुर हाट: प्रेम प्रसंग में पेंटर की गला रेतकर हत्या, युवती सहित तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भीखमपुर पंचायत के एराजी नगवां गांव में बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक का शव सोमवार की सुबह गांव के एक बगीचे से बरामद किया गया। मृतक की पहचान एराजी नगवां निवासी रामनरेश प्रसाद के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक व एक महिला का चप्पल बरामद किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने अविनाश के जेब से आपत्तिजनक सामान बरामद की है।

जांच के दौरान पता चला कि अविनाश पेंटर का काम करता था। वहीं पुलिस ने देर शाम कार्रवाई करते हुए मामले में एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह ग्रामीण शौच करने बगीचे की ओर गए थे, तभी बगीचा में खून से लथपथ एक युवक शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसआइ शैलेश कुमार सिंह, अनिकेत कुमार तथा बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024