परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के छोटका टेघड़ा के खानकाह कादरिया चिश्तिया शरीफ में सालाना उर्स की तैयारी जोर शोर से चल रहा है। सलामती अंजुमन हिजबुल्लाह सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में शैखुल मोशाएख हजरत मौलाना सैयद शाह सूफी सुल्तान मजीद अकरम शाह रहमतुल्लाह का सालाना उर्स 21 दिसंबर को मनाया जाएगा। सज्जादानशीं शैखुल मोशाएख हजरत मौलाना सैयद शाह सूफी जाहिद हुसैन कादरी चिश्ती ने बताया कि उर्स की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। परिसर की साफ- सफाई व रंग-रोगन का काम चल रहा है।
यह उर्स राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इसमें जाति धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर लोग शामिल होते हैं। इस मौके पर सदर वशीरुलहक, जाहिद हुसैन, हारुण रशीद, मतवल्ली डा. मोसाफिर साहब, मेंबरान मोहर्रम शाह, शमसुद्दीन खान, आलमगीर खान, शेख मो. खलील, सगीर आलम, अमानत शाह, रामलाल महतो, रवींद्र कुमार यादव, सत्यदेव साह व राहुल कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…