भगवानपुर हाट: सीसी बढ़ाने के लिए पैक्स अध्यक्ष ने सहकारिता मंत्री को दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर पैक्स अध्यक्ष उषा देवी के प्रतिनिधि मंगल राय ने सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव से मिलकर अपने पैक्स का सीसी बढ़ाने की गुहार लगाई है। विभागीय मंत्री को दिए पत्र में बताया है कि 26 दिसंबर तक पैक्स द्वारा किसानों से तीन लाट धान की अधिप्राप्ति कर उनके खाते में राशि का भुगतान कर दी गई है जबकि एक लाट धान का राशि खाते में उपलब्ध है, लेकिन राशि को पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया है। इस कारण किसानों को राशि की भुगतान में कठिनाई हो रही है।

महम्मदपुर पैक्स में 113 किसानों का रजिस्ट्रेशन है, जिसमे से मात्र 31 किसानों से तीन लाट धान की अधिप्राप्ति की गई है, जबकि रजिस्ट्रेशन के हिसाब से 15 लाट धान की अधिप्राप्ति होनी चाहिए। जबतक सीसी को बढ़ाया नहीं जाता है, किसानों के धान की अधिप्राप्ति नहीं हो पाएगी जिससे किसानों में पैक्स में धान देने के प्रति विश्वास उठता जा रहा है तथा प्रखंड मुख्यालय का पैक्स होने के कारण प्रतिदिन किसानों के प्रश्न से दो चार होना पड़ रहा है जबकि प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाके के पैक्सों में अधिक सीसी की व्यवस्था की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026