परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के पथारदेई गांव में सुदामा चौधरी को गोली मारने के बाद से दहशत का माहौल कायम हो गया है। लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। लोग गोलीबारी की घटनाओं को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं तथा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो जिस प्रकार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है ऐसे में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है।
ज्ञात हो कि जीरादेई थाना क्षेत्र के पथारदेई गांव में शनिवार की रात जामापुर निवासी रितेश कुमार पांडेय ने भूमि विवाद को लेकर पथारदेई निवासी सुदामा चौधरी को गोली मार दी थी। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल कायम है। इस मामले में पुलिस ने रितेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…