भगवानपुर हाट: तेज हवा के बीच गिरा पीपल का पेड़, दूध लेकर जा रहा बाइक सवार हुआ घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के सोंधानी गांव के तेलिया इनार पोखरा के पास स्थित पीपल का पेड़ टूट कर पक्की सड़क पर गिर गया है. जिससे भगवानपुर-मशरक पथ पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है. चार पहिया वाहन रास्ते बदल कर आ जा रहे है. पीपल के पेड़ सड़क पर गिरने से रास्ते से गुजर रहे एक दूधवाला बाइक सवार घायल हो गया है. उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है. वह भगवानपुर से दूध देकर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ.

घायल सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सनकवली निवासी स्व. रूदल राय का पुत्र केदार राय है. जिसका इलाज स्थानीय निजी चिकित्सक के द्वारा किया गया. उसे सिर एवं हांथ में जख्मी है. पेड़ गिरने के बाद सैकड़ों लोग दौड़ कर बाइक सवार को टहनी से बाहर निकाल कर चिकित्सक के पास ले गए. इसके बाद लोगों का हुजूम देखने के लिए उमर पड़ा. स्थानीय सीओ को इसकी सूचना दी गई, ताकि पक्की सड़क से जाम हटे. स्थानीय सरपंच पति ललन गुप्ता, रणजीत पासवान, मणिभूषण कुमार, बीरबल मांझी, राजेश कुमार, मिथलेश कुमार, पंकज कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने रास्ते को खोलने में जुटे रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026