परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरा मोड़ के समीप से पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में मुफ़स्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से एक पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक शराब लेकर आ रहे हैं. तभी सूचना के आधार पर गश्ती दल चकरा मोड़ के समीप पहुंची और वाहन जांच करने लगी. तभी बताए गए गुप्तचर के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे पुलिस ने उन्हें हाथ दिया लेकिन वे दोनों बाइक घुमाकर भागने लगे.
लेकिन मौजूद जवानों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया और तलाशी ली गई तो उनके पास तो कुछ प्राप्त नहीं हुआ, लेकिन उनके साथ बाइक पर रखें झोले से बारह बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. वही दोनों को गिरफ्तार करते हुए बाइक को भी कर लिया गया. गिरफ्तार दोनों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी अभिमन्यु तिवारी के पुत्र अभिषेक तिवारी और राजेंद्र प्रसाद का पुत्र छोटे कुमार प्रसाद के रूप में की गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…