भगवानपुर हाट: शादी के लिए प्रेमी घर पहुंची युवती को पुलिस ने किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बादरजमीं गांव में बुधवार को प्रेमी के घर पहुंच शादी का दबाव बनाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच उसे बरामद कर थाना लाई। बताया जाता है कि दारौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बादरजमी गांव में अपने प्रेमी अरुण महतो के घर पहुंच उसके घर में प्रवेश करना चाहती थी तथा उससे शादी करने दबाव बना रही थी। इस दौरान अरुण के स्वजन द्वारा उसके साथ धक्का-मुक्की गई जिससे वह घायल हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया पम्मी कुमारी ने थाना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही एएसआइ बलि राय दलबल के साथ पहुंच युवती को उसके तथाकथित प्रेमी के घर से बरामद कर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और वहां से इलाज कराने के बाद थाना लेकर पहुंचे। एएसआइ ने बताया कि युवती दारौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। उन्होंने बताया कि वह बादरजमी निवासी अरुण महतो के घर पहुंच उसके साथ शादी करने का दबाव बना रही थी। मुखिया प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह युवती कई बार इस क्षेत्र में देखी गई है। उन्होंने बताया कि किसी अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026