सिवान के हरदियां स्तिथ पासवान चौक पर तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया पासवान चौक समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की स्थिति गंभीर देखकर उसे पटना रेफर कर दिया। पटना पहुंचने के बाद उक्त युवक की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। मृतकों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी छोटू साह एवं बलईपुर गांव निवासी नितेश चौरसिया के रूप में हुई।

जबकि एक युवक की पहचान देर शाम तक नहीं हो पाई। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे घटना स्थल पर ही छोटू साह और नितेश की मौत हो गई थी। जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया गया था जिसकी मौत पटना में हो गई। बता दें कि मृत नितेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और इंटर का छात्र था। जबकि छोटू मैट्रिक का छात्र था। वह छह भाइयों में सबसे छोटा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026