परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर सैंतीस लीटर देसी शराब बरामद की है। बाबा चौक से पुलिस ने एक बाइक से 25 लीटर महुआ का देसी शराब बरामद की है। पुलिस को देख धंधेबाज बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सारण जिले के जनता बाजर थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव का राजेश कुमार चौधरी बाइक पर शराब लादकर बेचने के लिए ले जा रहा था।
बाबा चौक के पास पुलिस को देख वह बाइक छोड़ भाग गया। वहीं माघर गांव के हरेन्द्र मांझी के घर एएसआई शशिभूषण कुमार ने उसके घर से बारह लीटर अंग्रेजी फ्रूटी शराब बरामद की है। छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गया। पुलिस ने दोनों धंधेबाजों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधीनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दज की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…