परवेज अख्तर/सिवान: वाहन चोर की तलाश में बुधवार की देर शाम झारखंड प्रदेश के कोडरमा की पुलिस भगवानपुर के मिरहाता गांव पहुंची। स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की चोरी के मामले में झारखंड प्रदेश की पुलिस आरोपित गुड्डू प्रसाद की खोज में बुधवार को भगवानपुर के मिरहाता गांव पहुंची। भगवानपुर की पुलिस के सहयोग से झारखंड पुलिस चोरी के मामले में आरोपित की तलाश करती रही। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि झारखंड प्रदेश के कोडरमा से स्विफ्ट डिजायर चोरी हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने कोडरमा से एक व्यक्ति को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर झारखंड पुलिस मिरहाता पहुंच गुड्डू को तलाशती रही लेकिन वह नहीं मिला। लेकिन, जिस पहचान पत्र के आधार पर गुड्डू मोबाइल सिम का प्रयोग कर रहा था, वह उसके चचेरा भाई प्रमोद प्रसाद के पास मिला। पुलिस उसे पकड़ भगवानपुर थाना लाई। हालांकि पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे छोड़ दिया गया। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर झारखंड पुलिस गुरुवार को बैरंग लौट गई।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…