भगवानपुर हाट: कबाड़ी दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख

  • जैसे हीं मजदूर बाहर निकले खाना बनाने के लिए चूल्हा में लगे गैस सिलेंडर में आग लग गयी
  • दुकान के अलावा घर का भी सभी सामान जला
  • हल्का कर्मचारी ने पहुंच क्षति का आकलन किया
  • 15 वर्षों से घर बनाकर कबाड़ी दुकानदार रहता है
  • 04 फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया नहर पुल के पास नगवां गांव में शनिवार की रात में बिजली की चिंगारी से लगी आग में पांच लाख से अधिक की संपत्ति राख हो गई है। इससे पहले आग की लपटों को देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों की कोशिश काम नहीं आ रही थी। फिर भी लोग कोशिश करते रहे। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। तबतक दुकान के करीब पांच लाख से अधिक के सामान जलकर राख हो चुके थे। कबाड़ी दुकानदार सुरेश प्रसाद ने बताया कि शनिवार की शाम दुकान में काम करने वाले मजदूर खाना बना रहे थे, तभी सीलिंग फैन से बिजली के चिंगारी निकली।

इससे डरकर सभी मजदूर बाहर निकल गए। जैसे हीं मजदूर बाहर निकले खाना बनाने के लिए चूल्हा में लगे गैस सिलेंडर में आग लग गयी। जबतक वे लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के विकराल रुप को देखते हीं आसपास के लोग पहुंच बचाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना थाने को दी गई। सीओ के निर्देश पर हल्का कर्मचारी ने पहुंच कर क्षति का आकलन किया। बताया कि वे करीब पन्द्रह वर्षों से घर बनाकर यहां रह रहे हैं। घर के पास हीं दुकान भी है। आग लगने से उनके घर का सभी सामान भी जल गया है। वे लोग तम्बू में रहने को मजबूर हो गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024