परवेज अख्तर/सिवान: शहर के आंदर ढाला ओवरब्रिज पर ट्रक के धक्के से काल के गाल में समाई बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंककर्मी पूजा के पिता कृष्णा राम ने टॉउन थाने में अपना फर्दबयान दर्ज कराया है। बयान में बताया कि शनिवार की शाम साढ़े 5 बजे सूचना मिली कि बैंक से घर लौट रही 28 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी जैसे ही घर के समीप पहुंची पीछे से तेज व लापरवाही से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में धक्का मार दिया।
इसमें बेटी व दो अन्य लोग घायल हो गए। ट्रक चालक को स्थानीय लोग व राहगीरों ने मिलकर काफी मारपीट कर दी है। तीनों घायलों को स्थानीय लोग लेकर सदर अस्पताल चले गए हैं। जब मैं अस्पताल पहुंचा तो देखा कि काफी भीड़ लगी है, बेटी पूजा कुमारी मृत पड़ी है। बगल में एक व्यक्ति के शव के पास कुछ लोग रो रहे थे। पता चला कि दूसरा मृतक आंदर थाना के सुल्तानपुर का 42 वर्षीय शोएब अख्तर है। वही चालक व यूपी के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के अजित यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। ट्रक यूपी नंबर का है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…