✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के डेहरी गांव में शुक्रवार के मध्य रात्रि में बिजली के चिंगारी से लगी आग में पांच झोपड़ी जल कर राख हो गई. जिसमे गांव के मुन्ना साई, झुन्ना साई,मोहमद रफीक साई,मुख्तार साई और मजनू साई का झोपड़ी जलकर राख हो गइ .जिसमे झोपड़ी में रखे सभी समान जल गए. जिसमे एक बाइक, दो साइकिल, नगदी, अनाज,कपड़ा सहित सभी समान जल गए है.जबकि झोपड़ी में बांधे 17 बकरियों के झुलसकर मौत हो गई है. आगलगी के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की रात्रि के करीब ग्यारह बजे जब सभी लोग सो रहे थे. तभी एकाएक गांव में आग लगने पर चीख पुकार मचने लगी .इसे सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आग को नियंत्रित करने का सामूहिक प्रयास करने लगे .परंतु आग की लपट इतनी भयानक थी आस पास के घरों को अपने लपेट लेने लगी .जिसे देखते हुए अग्नि समन को सूचना दी गई.
जिसके आधे घंटे बाद तीन अग्निशमन गाड़ी पहुंची और आग पर नियंत्रित पाया.आगलगी में सबकुछ समाप्त होने के कारण पीड़ित परिवारों के सामने भोजन और सर ढकने का संकट गहरा गया है.वही आगलगी से प्रभावित परिवार को सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय ने तत्काल कंबल मुहैया कराया तथा प्रशासन से पीड़ित परिवारों तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की. वही सीओ रणधीर कुमार ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें तत्काल तिरपाल और प्रति परिवार 25 किलो अनाज उपलब्ध कराया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…