तरवारा: सड़क हादसे में पांच लोग घायल, तीन पीएमसीएच रेफर

✍️परवेज अख्तर/सिवान: ज़िले में तीन जगहों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीन घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पांचों घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. पहली घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार के समीप की है. जहां देर रात पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया. जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया.

घायल युवक की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सुभाष महतो के 27 वर्षीय पुत्र अर्जुन महतो के रूप में हुई है. दूसरी घटना सीवान हुसैनगंज मुख्य मार्ग की हैं. जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस टक्कर में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के मितवार गांव निवासी राहुल कुमार व मित्र अमितेश कुमार के रूप में हुई हैं. तीसरी घटना दीनदयाल पुर बाजार के समीप की हैं. जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया. जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026