परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भेड़वनियां गांव में चोरों ने एक बंद मकान से आभूषण समेत करीब छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में गृहस्वामी रविरंजन कुमार ने शुक्रवार को अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना नौ जनवरी की रात की बताई जाती है। गृहस्वामी ने आवेदन में कहा है कि वह और उसके बड़े भाई बाहर नौकरी करते हैं तथा वहीं परिवार के साथ रहते हैं। घर में ताला रहता है। इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ घटना को अंजाम दिया है।
इस घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब जाति आधारित गणना को लेकर गुरुवार को जब शिक्षक पहुंचे तो घर का ताला टूटा पाया। उन्होंने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हमें फोन कर दी। सूचना पर पहुंच जब घर की जांच की तो घर में सामान बिखरा हुआ था तथा आभूषण, कीमती सामान समेत करीब छह लाख की संपत्ति चोरी कर ली गई थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…