रघुनाथपुर: गोपालगंज को 85 रनों से हरा फाइनल में पहुंची वाराणसी की टीम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में चल रहे एसबीएस राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को वाराणसी बनाम गोपालगंज टीम के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम 85 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गई । टास जीतकर वाराणसी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाई। इसके जवाब में खेलने उतरी गोपालगंज की टीम ने 17.1 ओवर में 134 रन बनाकर आल आउट हो गई।

इस प्रकार वाराणसी की टीम 85 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। मैन आफ द मैच का पुरस्कार वाराणसी टीम के खिलाड़ी सोनू मिश्रा को दिया गया। खेल के कमेंट्री सुजीत कुमार निराला, रविशंकर यादव, स्कोरर अंकित कुमार मनीष कुमार चौरसिया, अंपायर सोनू सद्भावना, देवेंद्र सिंह थे। टूर्नामेंट के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि इस टूर्नामेंट का फाइनल 22 जनवरी सिवान बनाम वाराणसी टीम के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026