भगवानपुर हाट: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूजनोत्सव

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के हुलेसरा गांव में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरु पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई व रंगोली बनाने में बाल स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बौद्धिककर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सारण विभाग कार्यवाह प्रभात रंजन ने गुरु पूजन में भगवा ध्वज की महत्ता की जानकारी दी।

उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर आज तक के परिपेक्ष्य में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कई स्वयंसेवकों ने भगवाध्वज के सामने गुरु दक्षिणा श्रद्धा और निष्ठा से भेंट की। सामूहिक गीत और प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, विनय शंकर सिन्हा, विजय बहादुर आजाद, सूरज वर्मा, मुरारीशरण वर्मा, कंचन बिहारी वर्मा, विश्वनाथ पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद, आलोक वर्मा समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026