आंदर: विद्यालय गेट पर जलजमाव व कीचड़ से परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित बालिका मध्य विद्यालय के मुख्य गेट तक जल जमाव व कीचड़ से बच्चों व शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि आंदर पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद भी अब तक इस समस्या के समाधान नहीं किया गया। विद्यालय गेट पर जलजमाव, कूड़ा-कचरा का ढेर लगा हुआ है जिससे बदबू भी आ रही है। इस विद्यालय में 600 छात्राएं पढ़ते हैं।

ग्रामीण मुकेश कुमार चौधरी, शहाबुद्दीन, सुधीर शर्मा, दीपक कुमार राम समेत आदि ने बताया कि यहां दो साल से जल जमाव व गंदगी से शिक्षक व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों के घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है, नाला नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इस कारण यहां जल जमाव एवं गंदगी फैल रहती है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार बीडीओ एवं बीईओ से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026