भगवानपुर हाट: 11वें नेशनल गटका चैंपियनशिप 2023 में भाग लेने के लिए भगवानपुर का सक्षम दिल्ली को रवाना

दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में 11 व 12 अक्टूबर को होने वाला 11वें नेशनल गटका चैंपियनशिप 2023 में भाग लेने के लिए ब्रह्मस्थान निवासी सुजीत कुमार पांडेय का पुत्र सक्षम सुजीत पांडेय सोमवार को पटना से अपने 27 खिलाड़ी साथियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस प्रतियोगिता के लिए चयनित बिहार के 27 खिलाड़ियों में सिवान जिले के कुल छह खिलाड़ी शामिल हैं, इसमें प्रखंड के ब्रह्मस्थान निवासी सक्षम सुजीत पांडेय भी हैं। सिवान जिले के चयनित अन्य खिलाड़ी हर्ष रंजन, सत्यम कुमार, अभिराज सिंह, सुशांत सिंह व हिमांशु सिंह हैं। सक्षम बीडीएस पब्लिक स्कूल का नौवीं वर्ग का छात्र है।

सक्षम के पिता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम सभी खिलाड़ी पटना जंक्शन से ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि गटका एक पंजाबी मार्शल आर्ट है जो खेलो इंडिया और नेशनल गेम में भी शामिल है। बिहार गटका चैंपियनशिप 2023 के सभी गोल्ड मेडलिस्ट विजेता खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। इस अवसर पर बिहार गटका एसोसिएशन के सेक्रेटरी प्रदीप ठाकुर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर है और नेशनल चैंपियनशिप में भी सभी खिलाड़ी मेडल के दावेदार हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026