बड़हरिया: बाइक व साइकिल की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर मध्य विद्यालय सदरपुर के समीप मंगलवार को बाइक व साइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान हरदिया निवासी विक्रमा राम के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान अच्छेलाल राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि हरदिया निवासी अरुण कुमार एवं प्रिंस कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर तरवारा की ओर जा रहे थे तभी सदर मध्य सह उच्च विद्यालय के समीप सामने एक साइकिल विपरीत दिशा से आ गया था। इस दौरान बाइक चालक अनियंत्रित हो गया तथा साइकिल में धक्का मारते सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए। इस घटना में साइकिल सवार को हल्की चोटें आई और वह फरार हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अरुण कुमार व प्रिंस कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक द्वारा अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रिंस कुमार का इलाज चल रहा।वहीं घटना की सूचना मृतक के स्वजन अस्पताल पहुंच रोने लगे। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि अरुण कुमार इंटर द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह एक बहन व तीन भाई में दूसरे स्थान पर था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। पिता मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। अरुण कुमार की मौत से मां मुन्नी देवी, पिता विक्रमा राम सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण सुनील कुमार, रामबालक राम, अमरजीत राम, बेग राम, अरुण राम, अशफीर् राम सहित अन्य स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे तथा सरकार से मृतक के स्वजन को मुआवजा की मांग कर रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024