भगवानपुर हाट: एएसआइ के बयान पर 22 लोगों के विरुद्ध दूसरी प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़ियां टोला लिलही में सोमवार की रात छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर तीन पुलिस को घायल करने तथा सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में एएसआइ कृष्णा राम के बयान पर 22 लोगों को नामजद तथा 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि रोहित कुमार की हत्या के मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कौड़ियां टोले लिलही में सोमवार की रात में गई थी। जहां पुलिस पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, भाला-फरसा, तलवार आदि से हमला कर दिया।

इस मले में एएसआइ कृष्णा राम, सिपाही दीपक कुमार एवं दारौंदा थाना में पदस्थापित सिपाही ओमप्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमलावर सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि हमलावर एएसआइ कृष्णा राम की मोबाइल छीन लिए एवं पुलिस से शस्त्र छीनने का प्रयास किया। इस मामले में रवि कुमार महतो, बृजकिशोर महतो, राहुल कुमार, दीपक कुमार, अमलेश कुमार, जलेश्वर महतो, सूरज साह, प्रभु महतो, बाबू लाल महतो, माला देवी, संपत्ति देवी, किरण कुमारी सहित 22 लोगो को नामजद किया गया है। इस तरह से पुलिस द्वारा कराई गई दो प्राथमिकी में 40 लोगो को नामजद किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026