दारौंदा: पदाधिकारियों ने किया चालीस विद्यालयों का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को बीईओ शिवजी महतो एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा करीब 40 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान माध्यमिक विद्यालय करसौत में कक्षा नौ में बीईओ द्वारा बच्चों को पर्यावरण का पाठ पढ़ाया गया। इस मौके पर बच्चों ने भी खूब उत्साह पूर्वक प्रश्न पूछे जिसका जवाब बीईओ ने दिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक तथा बच्चों की उपस्थिति पंजी, पेयजल, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन, शौचालय आदि की जांच की गई। साथ ही शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया गया। बीईओ ने बताया कि मध्य विद्यालय पकवलिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय करसौत, नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला, नया प्राथमिक विद्यालय मकतब धोबी टोला कौथुआसारंगपुर, प्राथमिक विद्यालय लोहिया भवन, नया प्राथमिक विद्यालय भाउ छपरा, प्राथमिक विद्यालय रगरौली, नया प्राथमिक विद्यालय घुरासती सहित 40 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।

कई विद्यालयों की व्यवस्था एवं पठन-पाठन को देखकर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। जांच के क्रम में धोबी टोला कौथुआ सारंगपुर प्राथमिक विद्यालय में शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापक का दिशा निर्देश दिया गया। वहीं कई विद्यालय में कई बच्चों को बिना ड्रेस में आने पर नाराजगी जाहिर की। कई विद्यालयों में बेंच व कमरे का अभाव पाया गया। बीईओ ने कहा कि विद्यालय की विधि-व्यवस्था देखने से पहले से व्यवस्था में सुधार आई है, लेकिन अभी बहुत सुधार होना बाकी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में संसाधन की जो कमी है उसे पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026