भगवानपुर हाट: मौसम को देख वैज्ञानिकों ने किसानों को किया अलर्ट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शुक्रवार की सुबह से आसमान में मंडरा रहे काले बादलों को देख कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को अलर्ट करने में जुटे हुए है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देख किसानों में फसल को ले चिंता व्याप्त हो गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी व फसल उत्पादन विशेषज्ञ डा. हर्षा बीआर ने संयुक्त रूप से बताया कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पर आधारित सूचना के अनुसार 17 से 21 मार्च तक अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ हल्के व मध्यम स्तर पर वर्षा होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि के भी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को काफी मात्रा में फसलों की क्षति होने की संभावना बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा होना तय है। अगर वर्षा होती है तो गेहूं, अरहर, तीसी, सूर्यमुखी आदि के पौधे गिर जाएंगे जिससे फसलों को काफी क्षति होगी।

वैज्ञानिक फसल उत्पादन डा. हर्षा बीआर ने कहा कि किसानों को कटाई की गई सरसों, आलू, मटर आदि फसल को वर्षा से भीगने से बचाने की जरूरत है। उन्होंने आम एवं लीची के बारे में बताया कि अगर तेज वर्षा हवा के साथ होती है तो आम एवं लीची के फसलों को भारी नुकसान होगा। आम एवं लीची में लगे मंजर झड़ जाएंगे जिससे फल लगने की संभावना कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर तेज वर्षा के साथ अगर हवा चलती है तथा ओलावृष्टि होती है तो 60 प्रतिशत से अधिक सभी प्रकार के फसलों को क्षति पहुंचेगी। अधिक बारिश होने से आम एवं लीची के मंजर गिला हो जाएंगे जिससे झुलसा रोग पकड़ सकता है। इससे बचाव के लिए उन्होंने हेक्जाकोणोजल नामक दवा का छिड़काव प्रति लीटर पानी में दो मिली लीटर मिलाकर करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि चल रही मौसम बदलाव में अपने मवेशियों सहित अपने को खुले आसमान में नहीं रखें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026