सिवान के बड़हुलिया गांव में एक साथ उठी तीन जिगरी दोस्तों की अर्थी, गांव में पसरा सन्नाटा

  • तीनों किशोरों का पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही पसरा सन्नाटा
  • तीनों किशोरों की काफी दिनों से चली आ रही थी दोस्ती, एक साथ तीनों ने ली अंतिम सांस

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा-सिवान मुख्य पथ लक्ष्मीपुर स्थित ओवरबि्रज पर गुरुवार की शाम हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार तीन किशोरों की मौत हो गई थी।पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव के गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। तीनों किशोर आंदर थाना क्षेत्र के बड़हुलिया निवासी राजू मांझी के पुत्र कुंदन मांझी, चंद्रिका मांझी के पुत्र अमन मांझी एवं रवींद्र मांझी के पुत्र अमन कुमार हैं और ये तीनाें जिगरी दोस्त थे। इन तीनों की अर्थी एक साथ उठते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इस घटना को देख सभी लोगों की आंखें भर आई। वहीं स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। इन तीनों शव का दाह संस्कार गुरुवार की देर रात नरेंद्रपुर परिवर्तन गांव स्थित मुक्ति धाम में किया गया। इस मौके पर स्वजन समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बताते हैं कि कुंदन मांझी, अमन मांझी एवं अमन कुमार गुरुवार की शाम एक ही बाइक पर सवार होकर मैरवा अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे तभी मैरवा-सिवान मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज पर तेज गति से जा रही हाइवा ने तीनों को रौंद दिया जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

तीनों किशोरों की काफी दिनों से चली आ रही थी दोस्ती, एक साथ तीनों ने ली अंतिम सांस :

बड़हुलिया गांव निवासी मृत तीनों किशोरों की दोस्ती काफी दिनों से चली आ रही थी। ये तीनों जिगरी दोस्त थे। ये तीनों एक साथ रहते, खाते-पीेते तथा कहीं जाना होता तो एक साथ जाते थे। ये तीनों एक-दूसरे पर काफी विश्वास रखते थे तथा सहयोग में आगे रहते थे। इस घटना में तीनों ने एक साथ अंतिम सांसें ली जो क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है। ग्रामीणों में तीनों की दोस्ती एक मिसाल यादगार बन कर रहेगी। इन तीनों का घर आसपास में ही है।

स्वजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन, ग्रामीण स्वजनों को बढ़ा रहे ढाढ़स :

बड़हुलिया गांव में एक साथ तीन किशोरों की हुई मौत के बाद स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृत तीनों किशोरों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कुंदन की मां मां कमलावती देवी, अमन मांझी की मां सुभावती देवी, अमन कुमार की मां मालती देवी समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। चारों के ओर स्वजनों के चीत्कार से गांव में शोक का माहौल है। काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो जा रही थी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026