परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के भीखमपुर गांव में शनिवार सामाजिक कार्यकर्ता कमला सिंह व उनके पुत्र मनोज कुमार सिंह द्वारा गांव वालों की सुविधा के लिए 10 सोलर लाइट लगवाया गया। इस मामले में कमला सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह ने बताया कि भीखमपुर छठ घाट के पास दो, शिव मंदिर के पास एक, काली स्थान के समीप एक, भीखमपुर मस्जिद के पास एक, बाजार के पास एक, ब्रह्म बाबा स्थान के पास एक, पूरब टोला काली स्थान के पास एक तथा भीखमपुर नहर के रास्ते पर दो सोलर लाइट लगाया गया है।
सोलर लाइट लगने से इस बार छठ व्रतियों को काफी सुविधा होगी। गांव के 10 स्थानों पर सोलर लाइट लगाए जाने से पूरे गांव में रोशनी रहेगी। गांव वालों की सुविधा के लिए सोलर लाइट लगाए जाने से लोगों में काफी खुशी है। ग्रामीण कृष्णा सिंह, सरोज सिंह, उमेश कुमार सिंह, मनोज साह, खुर्शीद आलम, अशोक राम, आशीर्वाद साह व अन्य लोगों ने इस कार्य की काफी सराहना करते उन्हें धन्यवाद दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…