परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। घायलों में गणेश राम, निक्की कुमारी एवं तारा देवी शामिल है। बताया जाता है कि शिवनाथ महतो उर्फ खिलाड़ी का पुत्र विक्की महतो किसी बात को लेकर गणेश महतो को दांत से कान काट कर घायल कर दिया।
गांव के कुछ लड़के घायल गणेश महतो को घर लाया जहां स्वजन द्वारा इलाज कराया गया। उसके बाद दोनों पट्टीदारों में विवाद हो गया। इस दौरान शिवनाथ महतो उर्फ खिलाड़ी के स्वजनों ने पीड़ित गणेश महतो, निक्की कुमारी तथा तारा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। गणेश महतो ने इसकी सूचना थाना को दी। सूचना पर पुलिस उनके दरवाजे पर पहुंचती तब तक आरोपित पिछले दरवाजे से फरार हो गया। वहीं घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…