भगवानपुर हाट: मैट्रिक के प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक मिलने का आरोप लगा छात्रों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के सर्वोदय उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज चकिया के छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में जातीय भेदभाव के कारण प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक देने का आरोप लगाकर शनिवार को विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया की विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा कुछ छात्रों से प्रायोगिक परीक्षा में अंक अधिक दिया गया है जबकि एक खास वर्ग के छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक दिया गया है। छात्र शिवम कुमार राम ने बताया कि जो छात्र विद्यालय में नियमित नहीं आए हैं वैसे छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में 20 अंक दिया गया है और जो छात्र नियमित हैं उन्हें मात्र छह से 10 अंक दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से विद्यालय में छात्रों के साथ भेदभाव विगत पांच वर्षों प्रायोगिक परीक्षा अंक देने में किया जा रहा है।

छात्रों ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी इस मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों दंडित करने की मांग की। इस मामले में प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया की छात्रों का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक मिलने का प्रश्न है उसमें प्राचार्य की कोई भूमिका नहीं होता है। प्रायोगिक परीक्षा का अंक विषय वस्तु विशेषज्ञ शिक्षक द्वारा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा में सभी छात्रों को दिए गए अंक का प्रमाण विद्यालय के पास है। छात्रों को दिए गए अंक के बदले कम अंक कैसे हुआ, वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में छात्र पवन कुमार, रवि कुमार, शिवम कुमार, विपुल कुमार, दिलशाद अंसारी, आलोक कुमार, प्रिंस कुमार, आकाश कुमार, रूपेश कुमार आदि शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026