परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत के शेखपुरवा स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय मारुतिनंदन महायज्ञ को ले शनिवार को गाजे, बाजे, ढ़ोल, नगारे व हाथी, घोड़े के साथ कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का नेतृत्व अयोध्यावासी यज्ञाध्यक्ष श्यामसुंदर दास महाराज ने की। कलश यात्रा में 21 सौ कुंवारी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलशयात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर शेखपुरवा, महुअल, पकड़ी, डीबी गांव स्थित तालाब के समीप पहुंची और जल भर कर पुन: मेरही, मंद्रपाली होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई थी। आचार्य पंडित लक्ष्मीनिधि मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ शुरू हो गया। इस मौके पर यजमानजयमंगल यादव, पिंटू कुमार साह, रामनारायण सिंह व मदन सिंह अपनी धर्म पत्नी के साथ शामिल थे। इस मौके पर मुखिया प्रभुनाथ यादव, सोहन राम, महेश यादव, मिथलेश कुमार उर्फ टूटू सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…