✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मदरसा इस्लामिया सरसैंया में मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, यूएनएफपीए और बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना के संयुक्त प्रयास से तालीम-ए- नाबालिगान प्रोग्राम चल रहा है। इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करना है।
इस मौके पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मदरसा के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अधिक से अधिक निबंध लिखा। परीक्षक के निर्णय के बाद फरीदा खातून ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं सना प्रवीन ने दूसरा, पिंकी खातून तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हाफिज तनवीरूल कादरी, मौलाना अजीम, मास्टर अख्तर हुसैन साहब, हाफिज व मौलाना शमशाद कमाली साहिब और मास्टर ट्रेनर मुहम्मद आजम हुसैन आदि प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…