परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बाजिदपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन में मुखिया वीरेंद्र साह की देखरेख में आयोजित जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने दर्जनों लोगों के मामले की सुनवाई कर संबंधित पदाधिकारी व कर्मियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कोताही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जनता दरबार में मनरेगा, कृषि, शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, आवास, राजस्व भूमि विवाद, दाखिल खारिज, अतिक्रमण, नल जल आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस मौके पर सीओ अजय कुमार ठाकुर, कृषि पदाधिकारी सूरज मोहन झा, पर्यवेक्षक संजय कुमार पासवान, प्रखंड समन्वयक बेबी दयाल प्रभाकर, राजस्व पदाधिकारी रितेश कुमार, कनीय अभियंता दीपक कुमार, अंगद कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…