परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुघरी गांव में मंगलवार की रात आई बारात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान फरमाइशी गीत को ले दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल का उपचार बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल की पहचान कौड़िया निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है। घटना के संंबंध में बताया जाता है कि सुघरी गांव में बारात आई थी। इसमें आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें फरमाइशी गीत को ले दो पक्ष आपस में भीड़ गए।
इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से कौड़िया निवासी राजा सिंह घायल हो गया। घटना के बाद बाराती भाग निकलें तथा वर पक्ष के कुछ स्वजन कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंचकर शरण लिए। फायरिंग की घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगाें द्वारा घायल को इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में किसी भी तरह का आवेदन नहीं आया है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…