आंदर: इलाज के दौरान मरीज की मौत, स्वजनों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित स्वजन व स्थानीय लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हंगामा किया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मामले की जानकारी ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुल्तानपुर निवासी सुनील कमकर के पित्त में पथरी होने के कारण स्वजन इलाज के लिए मंगलवार की देर शाम मुख्यालय के घेराई मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। चिकित्सक द्वारा उन्हें दवा दिया गया था।

बुधवार को आपरेशन के दौरान सुनील कमकर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख चिकित्सक व कर्मी मौके से फरार हो गए है। स्वजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि, समाजसेवी दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटे हुए थे। इस संबंध में एसआइ अवधेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा थाने में आवेदन नहींं दिया गया था। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026