भगवानपुर हाट: शिक्षिका पूनम को पटना में सम्मानित होने पर शिक्षकों में खुशी

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट कोरोना काल में छात्र- छात्राओं को शिक्षा देने वाली उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलमलिया की शिक्षिका पूनम कुमारी को रविवार को पटना राजेंद्र नगर स्थित कालेज आफ कामर्स सभागार एक समारोह के दौरान गणितज्ञ एवं नालंदा विश्व विद्यालय के कुलपति डा.केसी सिन्हा, कालेज आफ कामर्स के प्राचार्य डा. इंद्रजीत प्रसाद राय, मैत्रेय कालेज के पूर्व डिन एवं आर्यभट्ट ज्ञान विश्व विद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा. ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। संगीत एवं साहित्य प्रेमी शिक्षिका पूनम कुमारी ने बताया कि जब कोरोना काल आया उस समय हर कोई घरों में दुबक कर रह रहा है। खासकर बच्चों को बाहर निकलने पर सख्त पाबंदी थी। बच्चे घरों में बंद रहते रहते ऊब गए थे। पूनम कुमारी को पटना में सम्मानित होने पर बीईओ रीता कुमारी, शिक्षक डा. सुमन कुमार सिंह, राजीव कुमार शुक्ला, मनोज शुक्ला, अजित कुमार, अवधेश सिंह, पुष्पा कुमारी आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026