परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड के मदेशिलापुर व असांव गांव में सोमवार को बीडीओ कुणाल कुमार एवं प्रखंड प्रमुख राधा देवी द्वारा ने मृतक के स्वजनों को सामाजिक कल्याण विभाग से मिलने वाली सहायता राशि के रूप में 20-20 हजार का चेक प्रदान किया। मौके पर मुखिया सतीशचंद्र गुप्ता, बीडीसी राहुल यादव, समाजसेवी पवन कुमार यादव, पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह, नाजिर विजय कुमार समेत आदि उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि मदेशिलापुर निवासी शैलेंद्र सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह उर्फ गोविंदा सिंह की मौत सात सितंबर को ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गई थी। वहीं असांव निवासी धाना गोंड़ की पत्नी रामकलिया देवी की मौत 21 अगस्त को गांव में तालाब में डूबने से हो गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…