भगवानपुर हाट: रंगदारी नहीं देने पर ट्रैक्टर चालक की पिटाई से तनाव, पुलिस सतर्क

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदा मध्य विद्यालय के पास पांच दिन पूर्व एक ट्रैक्टर चालक को कुछ लोगों द्वारा लाठी डंडा से बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। इस मामले में सुहपुर टोला निवासी ट्रैक्टर चालक धीरज कुमार सिंह के आवेदन पर महम्मदा निवासी धीरज यादव तथा रामपुर महेश निवासी संदीप यादव सहित दस अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी नहीं देने पर लाठी डंडा और लात घुसे से मारने का आरोप लगाया गया है।

ट्रैक्टर चालक धीरज कुमार सिंह ने थाना में प्राथमिकी कराते हुए कहा है कि 19 फरवरी को वह एक खाली खेत से मिट्टी काट कर अपने ट्रैक्टर से ढुलाई कर रहा था तभी उक्त सभी लोगों ने घेर कर प्रति टेलर 20 रुपये रंगदारी के रूप में मांग की। इसे देने से इन्कार करने पर उक्त लाेगों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। इस घटना को ले किसी ने वीडियो बना इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस घटना को देखते हुए इस घटना को ले क्षेत्र में तनाव है। ऐसा माना जाता है कि कभी भी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। घटना को लेकर पुलिस काफी सजग है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर नजर रखी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026