दारौंदा: नौवीं की परीक्षा में 18 उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में 2637 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

नौवीं की वार्षिक परीक्षा में पहले दिन विज्ञान एवं गणित की परीक्षा होगी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के 18 उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में शुक्रवार से कक्षा नौवीं की प परीक्षा आरंभ हो रही है। इसमें 2637 छात्र- छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा अवकाश के दिन किो छोड़कर 28 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि दारौंदा में लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय में सबसे अधिक छात्र -छात्रा 476 हैं जबकि सबसे कम संख्या सवान विग्रह माध्यमिक विद्यालय में है जिनकी संख्या 35। यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के तर्ज पर आयोजित।

प्रश्न पत्र समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी शिड्यूल के मुताबिक 24 फरवरी को प्रथम पाली में विज्ञान एवं दूसरी पाली में गणित विषय की परीक्षा होगी। 25 फरवरी को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी, 27 फरवरी को मातृ भाषा एवं भारतीय भाषा, 28 फरवरी को ऐच्छिक विषय या व्यवसायिक की परीक्षा होगी। एक मार्च को प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। बीईओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश बच्चे मैट्रिक की परीक्षा में पहली बार शामिल होने से घबरा जाते हैं। इसलिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा उन्हें घबराहट से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर करसौत स्थाित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा केवल प्रश्न पत्र दिया गया है। ओएमआर शीट एवं बच्चों को उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि ओएमआर एवं उत्तर पुस्तिका का इंतजार विद्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसकी व्यवस्था किस मद से कराया जाए, इसकी भी सूचना नहीं दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026