परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़ियां टोले लिलही में युवक की मौत के बाद तनाव का माहौल है। वहीं इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह जैसे ही कौड़ियां टोले लिलही में रोहित कुमार की मौत पिटाई करने से होने की सूचना मिली उसके स्वजन आक्रोशित होकर आरोपित हंसनाथ महतो के घर लाठी-डंडे से हमला बोल दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस घटना के बाद रोहित की मां दुर्गावती देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ज्ञात हो कि मृतक रोहित मूल रूप से बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना का निवासी है। वह कौड़िया टोले लिलही स्थित अपने नाना बाबूलाल महतो के यहां पिता, माता, बहन और भाई के साथ रहता था, क्योंकि नाना को कोई पुत्र नहीं था। नाना अपनी पूरी संपत्ति देकर इन्हें अपने यहां बसा लिए थे।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ :
कौड़ियां टोले लिलही में युवक रोहित के मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में ले ली है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपित हंसनाथ महतो और मेघनाथ महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…