भगवानपुर हाट: आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख किया जाम, पुलिस से हुई झड़प, दो पुलिस पदाधिकारी घायल, रेफर

एसडीपीओ के आश्वासन पर तीन घंटा बाद टूटा सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र कौड़िया लिलही गांव में राेहित के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर स्वजन एवं ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा शव को एनएच 227 ए पर रख प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस बीच सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। इस दौरान पुलिस और उग्र भीड़ के बीच झड़प शुरू हो गई। भीड़ नियंत्रण करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। जवाब में भीड़ से भी पुलिस पर लाठी-डंडा का प्रहार किया गया। इसमें एसआइ रवि कुमार एवं एएसआइ शैलेश कुमार सिंह घायल हो गए। दोनों घायल पुलिस पदाधिकारी को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराय गया जहां घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो घंटा तक सड़क जाम के बाद एसडीपीओ पोलस्त कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी महराजगंज दिलीप कुमार, बीडीओ डा. कुंदन, पुलिस निरीक्षक राम बालेश्वर राय, बसंतपुर थानाध्यक्ष, बड़हरिया थानाध्यक्ष, लकड़ी नबीगंज, गोरेयाकोठी , महाराजगंज सहित अन्य थानाध्यक्ष दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंच भीड़ को नियंत्रित किया। एसडीपीओ ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। करीब तीन घंटा सड़क जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर पूर्व मुखिया गजेंद्र सिंह, उपप्रमुख श्याम किशोर सिंह, मूरत मांझी, संदेश महतो, भीम सिंह आदि के सहयोग से स्थिति को सामान्य बनाया गया। मुखिया राजकुमारी देवी द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपया पीड़ित परिवार को तत्काल दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026