परवेज अख्तर/सिवान: जिले में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़ के पास बाइक के धक्का लगने से स्नेहा कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो जबकि बाइक सवार बसंतपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी राहुल कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसी बीच पीछे से आटो से आ रहे राहुल के पिता जगलाल प्रसाद, मां प्रभा देवी तथा छोटा भाई भोलू प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तीनों को बंधक बना लिया तथा मृत लड़की के घर में बंद कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एएसआइ सुजीत पासवान मृतका के घर पहुंच बंधक बनाए गए तीनों लोगो को छुड़ा हिरासत में ले लिया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हिरासत में जगलाल प्रसाद ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ अपने बड़े पुत्र राहुल कुमार की शादी के लिए लड़की देखने भगवानपुर मंदिर में आए हुए थे। लड़की वाले सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के खरौनी निवासी हैं। लड़की देखने की रस्म पूरा होने पर घर लौट रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…