सिवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में मासूम समेत दो की मौत, पांच घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग-अलग जगहों पर 24 घंटे में हुई सड़क तीन सड़क दुर्घटना में एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लाेग व्यक्ति घायल हो गया। घायल का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़ निवासी राजकिशोर पंडित की पुत्री स्नेहा कुमारी तथा दारौंदा थाना क्षेत्र के कमसड़ा निवासी सुभाष महतो के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया निवासी मनोज सोनी का पुत्र अमित कुमार सोनी तथा नयनपुरा निवासी भगवान सिंह, अक्षय लाल, विनोद सिंह एवं प्रदीप ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के हिलसड़ स्थित एनएच 331 पर शुक्रवार की शाम एक बाइक पर सवार दो युवक भगवानपुर की ओर से मलमलिया की ओर जा रहे थे।

उसी समय स्नेहा कुमारी अपने छोटे भाई सुमित कुमार के साथ सड़क पार कर रही थी तभी बाइक चालक अनियंत्रित होकर उसे धक्का मार दिया। इस क्रम में स्नेहा कुमारी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद मृतका स्नेहा की मां संगीता देवी समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं दारौंदा थाना क्षेत्र के कमसड़ा गांव में शनिवार की सुबह सिवान-छपरा मुख्य पथ 531 पर बोलेरो की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमसड़ा निवासी सुभाष महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुभाष महतो शौच करने खेत की ओर जा रहे थे। इस क्रम में शमसुदीपुर से बरात नयनपुरा लौट रही बोलेरो उन्हें धक्का मारते हुए मंदिर से जा टकराई इससे दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई तथा सुभाष महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो में सवार चार लोग घायल हो गए।

मौके पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच बोलेरो को पकड़ लिए तथा घायलों को गाड़ी से निकाल थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गाड़ी को कब्जे में ले लिया तथा घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों में नयनपुरा निवासी भगवान सिंह, विनोद सिंह, अक्ष्य लाल तथा प्रदीप ठाकुर हैं। वहीं तीसरी घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग पर आल नजीर बिल्डर्स बिल्डिंग के पूरब शुक्रवार की रात की है। जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से टकरा कर घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफरक र दिया गया। घायल व्यक्ति बड़हरिया निवासी मनोज सोनी का अमित कुमार सोनी है। वह जिला मुख्यालय में रहता है। शुक्रवार की रात बड़हरिया किसी के यहां शादी में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के दौरान घटना का शिकार हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026