भगवानपुर हाट: तरवारा के नथनपुरा पेट्रोल पंप कर्मी चन्दन कुमार का शव घर पहुंचते मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हूलेसरा निवासी शत्रुघ्न प्रसाद के पुत्र चन्दन कुमार की मौत शनिवार के रात्रि बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजि गांव के समीप एन एच 227 ए पर दो बाइक के आपस में टकराने से हो गई । चन्दन सिवान से घर आ रहा था । चन्दन का शव रविवार को सिवान सदर अस्पताल से पोस्मार्टम में बाद जब उसके घर पहुंचा तो स्वजनों में कोहराम मच गया । पुत्र के शव से लिपटकर कर मां गीता देवी एवं पत्नी रेखा देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी । मृत युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था । बड़ा भाई अनूप कुमार पटेल दिल्ली स्थित किसी प्राईवेट कंपनी में नौकरी करते है।

वहीं सबसे छोटा भाई नन्दन कुमार पटेल पंजाब के भटिंडा में नौकरी करते है । है । एक बहन गुंजन देवी है । मृत युवक सिवान जिले के नथनपुरा गांव स्थित पेट्रोल पम्प पर नोजल मैन के रूप में कार्यरत था । चाचा संजीत पटेल ने बताया कि चन्दन काफी मिलनसार विचार का युवक था । उसे एक डेढ़ वर्ष के पुत्री आदिती कुमारी है ।

पिता का शव घर आने के बाद एक तरफ पूरा परिवार रो रो कर बेहाल हो रहा था । वहीं मासूम बेटी कभी सुने आसमान में तो कभी चिर निद्रा में सोए पिता के शव को निहार रही थी । शव पहुंचने पर मुखिया राजेश्वर साह , राजेश श्रीवास्तव , विनय शंकर सिन्हा , डबल्यू पटेल , बीरेंद्र प्रसाद , नीरज वर्मा ,करुणाकांत मिश्र आदि पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026