परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को नहर में उपलाता हुआ एक शव देखा गया. शव के पुल में फंसे होने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के निर्देश पर पीएसआई चांदनी कुमारी व एएसआई वीर बहादुर सिंह पुलिस बलों के साथ मलमलिया पहुंचे. शव को देखने के लिए नहर पुल के पास लोगों की भीड़ लग गई. लेकिन शव से बदबू आने से कोई नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था.
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को निकलवा कर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. पानी के अंदर शव फूल गया था और मुंह के बल लेटा हुआ था, जिससे उसे पहचाना मुश्किल हो रहा था. शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था. शव किसी पुरूष का था. उसके बाएं हाथ की कलाई कटा हुआ पाया गया. उसके सिर पर जख्म के निशान दिखाई दे रहे थे. सिर पर बाल भी नहीं था. स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसा लग रहा है कि उसकी उम्र 35 वर्ष होगी और किसी दूसरे जगह उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया गया है. पुलिस शव का पता लगाने में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…