परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगईं गांव के समीप दहा नदी में मगंलवार की शाम कूदी महिला का शव बुधवार की सुबह क़रीब आठ बजे नदी से पुलिस ने बरामद कर लिया. गौरतलब हो कि ओपी थाना क्षेत्र के नगईं गांव निवासी संजय भारती की पत्नी आरती देवी ने मगंलवार को दहा नदी में छलांग लगा दी थी. नदी के उस पर काम कर रहे कुछ ग्रामीण ने यह देख महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े.
इसी बीच एक ग्रामीण के हाथ में महिला का बाल आया, किंतु नदी के तेज बहाव के चलते उसका बाल हाथ से छूट गया और नदी में बह गई. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई. ओपी पुलिस खोजबीन करने लगी. काफी देर तक खोजबीन करने पर सफलता न मिलने के चलते वह थाने वापस लौट आई. दूसरे दिन काफी खोजबीन के बाद महिला का शव पुलिस के हाथ लगा. पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया तथा शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…